HomeBreaking NewsUK : यहां बाजार, घरों के आस—पास घूम रहे दर्जन भर भालू,...

UK : यहां बाजार, घरों के आस—पास घूम रहे दर्जन भर भालू, ख़ौफ़ज़दा हैं नागरिक

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

चमोली जनपद के जोशीमठ में इन दिनों जंगली भालुओं की बढ़ती आवाजाही से आम नागरिक ख़ौफ़ज़दा हैं। इन भालुओं की बाजार व आम रास्तों में चहलकदमी करने की सीसीटीवी वीडियो भी ​इन दिनों वायरल हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों जोशीमठ में भालुओं के दिखाई देने से आम जनता में दहशत है। यह भालू बाजार के अलावा लोगों के घरों के आस—पास भी देखे गये हैं। कुछ दिन पूर्व जोशीमठ में ही कई लोग इन भालुओं के हमले से घायल हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि यहां दर्जन भर भालू अलग—अलग समय में देखे गये हैं। जिस कारण शाम ढलते ही लोग अपने—अपने घरों में कैद हो जाया कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहीं अकेला घूमना भी दूभर हो चुका है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। विभागीय स्तर पर इनको पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि यहां भोजन आदि की तलाश में अकसर भालू इंसानी बस्तियों के करीब आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि अकसर मादा भालू भी बच्चों सहित लोगों के घरों व सार्वजनिक स्थलों की ओर आ जाया करती हैं। इस दौरान खतरा महसूस होने पर यह इंसानों पर हमले भी कर देते हैं। भालू जैसे वन्य जीवों को इंसानी बस्तियों से दूर रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाने चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments