AlmoraBreaking NewsUttarakhand
वरिष्ठ कवि, साहित्यकार विपिन जोशी ‘कोमल’ को मिला ‘राष्ट्र भाषा आचार्य’ सम्मान
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर के वरिष्ठ कवि व साहित्यकार विपिन जोशी ‘कोमल’ को उनके उत्कृष्ट रचना सृजन क लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मानोपाधि संस्थान, कप्तान गंज, कुशीनगर द्वारा ‘राष्ट्र भाषा आचार्य’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूखक कप्तानगंजवी द्वारा प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोमल को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट सृजन हेतु पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर नगर के रचनाकारों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामना दी है।