HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : खाई में गिरे साइकिल सवार छात्र, एक की...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : खाई में गिरे साइकिल सवार छात्र, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, सेराघाट

गणाई—सेराघाट मोटर मार्ग में हुए एक दर्दनांक हादसे में एक साइकिल सवार किशोर की गहरी खाई में गिर जाने से मौत हो गई है, वहीं उसका साथी गम्भीर रूप से घायल है। मृतक जीआईसी गणाई गंगोली में कक्षा 11 में अध्यनरत छात्र बताया जा रहा है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मिली जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को गणाई सेराघाट मोटर मार्ग में ज्योलियाखेत मदनपुर के पास में साइकिल चला रहे दो लड़के अचानक साइकिल अनियंत्रित हो जाने पर गहरी खाई मेें जा गिरे। इस दौरान वहां मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को भी सूचित किया गया।

Big Breaking : दंगल के दौरान उत्तराखंड के पहलवान की दर्दनांक मौत, हर कोई हैरान

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेराघाट पुलिस ने दोनों लड़कों को खाई से निकाला, लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार साइकिल सवार 16 साल के सुमित कुमार पुत्र प्रकाश कुमार उनिवासी पभ्या थकलानी की मौके पर मृत्यु हो गयी। वहीं उसका साथी तनिष्क कुमार 13 साल पुत्र शंकर लाल निवासी पभ्या गम्भीर रूप से घायल हो गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : यहां विवाहिता ने फांसी लगा दे दी जान, सुसाइड नोट से खुला यह राज

थानाध्यक्ष प्रताप नेगी और एसआई किशोर पंत ने पुलिस टीम के साथ मौके पर आकर रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस अनुसार मृतक जीआईसी गणाई गंगोली में कक्षा 11 वीं में पढ़ता है। उसका साथी गम्भीर रूप से घायल है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Uttarakhand Breaking : जल्द होगी पुलिस खेल कोटे में भर्ती, ग्रेड पे को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments