HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनांक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, चम्पावत

चम्पावत के लधियाघाटी क्षेत्र से एक ह्रदयविदारक घटना घटी है। यहां पहाड़ी से गिरे विशाल पत्थर की चपेट में आकर कक्षा 09 में अध्यनरत एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंगराड़ा क्षेत्र के ग्राम तल्ली खरही निवासी कक्षा 09 में अध्यनरत छात्रा अनीता बोहरा पुत्री श्याम सिंह बोहरा गत देर शाम जानवरों के लिए घास काटने गई थी। इसी बीच अचानक पहाड़ी से से गिर कर आया एक पत्थर उसके सिर पर लगा।

जिसके बाद लहूलुहान हालत में वह तड़पने लगी। इस बीच काफी ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गयी। रात करीब 10 बजे उसे लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय लाया गया। देर रात 12 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। छात्रा के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments