HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री धामी का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, पढ़िए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री धामी का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, पढ़िए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को 11 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे।

Haldwani : रूपयों के लेन-देन को लेकर साथियों ने रचा मर्डर प्लान, दो गिरफ्तार, तीसरा फरार, पढ़िये पूरी ख़बर….

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मुख्यमंत्री अपरान्ह 12:05 बजे कैलाखान हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12:15 बजे जीबी पन्त पार्क मल्लीताल पहुंचकर पर्यटन के दृष्टिकोण से नैनीताल को पारम्परिक शैली में विकसित किये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं, कार्यो, विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे तथा कुमाऊं में पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने के लिए एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में सी.बी.टी.एस समस्त बालिकाओं के दल के आदि कैलाश रैंज के पर्वतारोहण के अभियान को फ्लैग ऑफ करेंगे। corona bulletin : राज्य में आज एक मरीज की मौत, 14 नए केस

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारी

मुख्यमंत्री का अपरान्ह 1:35 बजे से 2:30 बजे तक का समय नैनीताल क्लब में आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:30 बजे से 4 बजे तक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा तत्पश्चात 4 बजे से सांय 5:30 बजे तक जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे।

उत्तराखंड : शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहां करें ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब में करेंगे। मुख्यमंत्री धामी 9 सितम्बर को प्रातः 8:45 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब से कार द्वारा प्रस्थान कर 8:55 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुंचेंगे। धामी 9 बजे कैलाखान हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

आनन-फानन में पाटा जा रहा सड़कों के गड्डों को

उत्तराखंड : UKSSSC ने जारी किया प्रवर्तन, आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इस तारीख को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है सड़कों के रख रखाव व साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है आनन-फानन में सड़कों के गड्डों को पाटा जा रहा है। वहीं जनसभा के लिए पंडाल आदि बनाया जा रहा है।

उत्तराखंड : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक – हो जाए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments