HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : क्षेत्र में कर रहा था कच्ची शराब की तस्करी,...

लालकुआं ब्रेकिंग : क्षेत्र में कर रहा था कच्ची शराब की तस्करी, पुलिस ने दबोचा

लालकुआं। कोतवाली पुलिस बिंदुखत्ता क्षेत्र के गौलागेट स्थित संजयनगर प्रथम के पास से कच्ची शराब ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 64 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई है पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

ADVERTISEMENTSAd

बताते चलें कि कच्ची शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए गौलानदी के रास्ते का इस्तेमाल करते है जिसके चलते क्षेत्र में कच्ची शराब की तस्करी का सिलसिला चलता रहता है। कोतवाली पुलिस को किसी ने नदी के रास्ते शराब तस्करी की सूचना पुलिस को दी। जिसपर उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने मुखबिर द्वारा बताई गई जगह गौलानदी गेट के संजय नगर प्रथम के समीप एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में अपनी पहचान राम सिंह उर्फ रामू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी नजीबाबाद धौराड़ाम थाना किच्छा के रूप में बतायी वहीं पूछताछ में पता चला कि आरोपित कई लम्बे समय से क्षेत्र में शराब तस्करी कर रहा था।

इधर कोतवाल संजय कुमार के अनुसार अवैध नशे की तस्करी पर अंकुश को चेकिंग अभियान जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस टीम में मुख्य कॉन्स्टेबल तरूण मेहता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments