उत्तराखंड के ग्राम नौला, शीतलाखेत के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह बिष्ट को टीम मोदी समर्थक संघ (सोशल मीडिया नेटवर्क, भारत) में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अल्मोड़ा बनाया गया है।
टीम मोदी सपोर्टर संघ जन-जन तक मोदी द्वारा किये गए कार्यों को पहुंचाने का कार्य करती है, ताकि आम जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गए प्रत्येक कार्यों की जानकारी प्राप्त हो सके। उनके मनोनयन पर तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। आशा जताई कि कृपाल बिष्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जन—जन तक पहुंचा कर अपने पद के अनुरूप पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।