HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: एबीवीपी ने फूंक डाला सैनिक कल्याण मंत्री का पुतला

Bageshwar News: एबीवीपी ने फूंक डाला सैनिक कल्याण मंत्री का पुतला

— परिषद कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सैनिक कल्याण मंत्री और मसूरी के विधायक गणेश जोशी का पुतला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। जिसका प्रबल विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

अभाविप कार्यकर्ता मंगलवार को पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। यहां आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। इतना ही नहीं वह लगातार धमकियां भी दे रहे हैं।

आरोप लगाया कि उनके द्वारा अमर्यादापूर्ण भाषा का भी प्रयोग किया गया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के सभी कार्यों की जांच करने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र दानू, आशीष कुमार, आकाश कुमार, प्रकाश चंद्र, हरेंद्र दानू, प्रकाश चंद्र, अर्जुन, ललिता, नेहा, कविता, उमा, हिमानी, सरिता आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments