HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नंदाष्टमी महोत्सव होगा, मगर बनी रहेगी सादगी

Bageshwar News: नंदाष्टमी महोत्सव होगा, मगर बनी रहेगी सादगी

— 10 सितंबर से होगा महोत्सव का आगाज
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रामलीला मंच नुमाइशखेत में आयोजित होने वाले नंदाष्टमी महोत्सव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते महोत्सव सादगी के साथ मनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

10 सितंबर को महोत्सव का आगाज कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ होगा। शाम को समिति के सदस्य समीपवर्ती गांव जाकर मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्ष को आमंत्रित करेंगे। 11 सितंबर की सुबह कदली वृक्ष को महोत्सव स्थल पर लाया जाएगा। 12 और 13 सितंबर को मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। 14 सितंबर को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के सा‌थ पूजा और भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरु होंगे। 15 और 16 सितंबर को भी कथा वाचन और भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।

इसके बाद 17 सितंबर को रामलीला मंच से सरयू नदी तक डोला भ्रमण होगा। सरयू में ब्रह्मकपाली शिला के समीप मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही महोत्सव का समापन होगा। मेला समिति ने महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments