HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश बढ़ा, धरना

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश बढ़ा, धरना

— सर्वदलीय संघर्ष समिति ने सरकार को कोसा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण का समाप्त करने के लिए अपने पूर्व निर्णयानुसार सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज यहां लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क चौघानपाटा में धरना दिया और सभा की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सभा में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था और लगातार विरोध के बाद भी प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण को स्थगित करके भ्रम की​ स्थिति पैदा की है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लेकर दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित किया जाना सरकार की षडयंत्रकारी नीति है। उन्होंने कहा कि नक्शे पास करने का अधिकार आज तक पालिका को नहीं मिला है।

कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि सभी दलों के विधायकों ने विधानसभा के पटल पर बार-बार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने का मुद्दा उठाया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्राधिकरण में भ्रष्टाचार होने की बात स्वीकार करते हुए इसे सार्वजनिक रूप से इसे समाप्त करने की बात कही थी, लेकिन सिर्फ स्थगित किया गया। सभासद हेम तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा के संदर्भ में नगरपालिका अधिनियम 1916 में विभिन्न प्रावधानों के अनुसार नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को अपने नगर की सीमा के अंतर्गत भवन मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार था और आज इस अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

धरना—प्रदर्शन में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, सभाषद हेम चन्द्र तिवारी, आनन्द सिंह बगडवाल, भारतरत्न पान्डेय, अख्तर हुसैन, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पान्डेय, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पान्डेय, ललित मोहन पन्त, नवीन चन्द्र गुणवन्त, ललित मोहन जोशी, हेम चन्द्र जोशी, हर्ष कनवाल, अरविन्द रौतेला, एमसी काण्डपाल, प्रताप सिंह सत्याल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments