HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: नव निर्मित कलेक्ट्रेट भवन समेत करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण...

Almora News: नव निर्मित कलेक्ट्रेट भवन समेत करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और तमाम कार्यो की रखीं नींव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान आज पाण्डेखोला स्थित नये कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। नवीन कलेक्ट्रेट भवन में पहुंचने पर जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया।

मालूम हो कि पाण्डेखोला स्थित नवीन कलेक्ट्रेट में कोषागार, जिला शासकीय अधिवक्ता कार्यालय, अभियोजन कार्यालय, आबकारी कार्यालय व अन्य पटलों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। अब धीरे-धीरे सभी पटल यहां शिफ्ट होने जा रहे हैं।

लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व सहायता राशि के चैक वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने कुल 29894.89 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 18097.83 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और 11797.06 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने रैमजे इंटर कालेज में विभिन्न विधानसभाओं से उठी मांगों के अनुरूप दर्जनों घोषणाएं की।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जनपद प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, विधायक सल्ट महेश जीना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, संगठन मंत्री अजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments