HomeUttarakhandAlmoraव्यापारी हित में लीजिए निर्णय ! सीएम धामी से मिला व्यापार मंडल...

व्यापारी हित में लीजिए निर्णय ! सीएम धामी से मिला व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अल्मोड़ा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही लघु व्यापारियों को न्यूनतम राहत पैकेज देने, करोना काल में बिजली—पानी के बिल घरेलू दरों में लिये जाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारी व व्यापारीगणों ने अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुशील साह ने कहा कि राज्य सरकार से लंबे समय से व्यापार मंडल व्यापारी हित में महत्वपूर्ण फैसले लिये जाने का आग्रह कर रहा है, लेकिन खेद तो यह है कि आज दिन तक व्यापारियों की मांगो की ओर कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया गया है। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को सौंपे गये मांग पत्र में विविध समस्याओं व मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस मुश्किल दौर में छोटे व्यापारियों को न्यूनतम राहत पैकेज दिया जाए, कोरोना काल के बिजली/पानी के व्यवसायिक बिलों को घरेलू दरों पर लिया जाए, बिजली के बिलों में फिक्स्ड चार्ज माफ किया जाए, पालिका द्वारा लिए जाने वाले यूज़र चार्ज को रद्द किया जाए, जिसकी वजह से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, नगर में यातायात की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा अल्मोड़ा में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक रोप—वे का निर्माण हो, जिससे स्थानीय नागरिक को रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।

ज्ञापन देने वालों में व्यापारीत्र मंडल के अध्यक्ष सुशील साह के अलावा उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, गोपाल चम्याल, नरेंद्र कुमार विक्की, सहनावाज, बलवंत राणा आदि व्यापारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments