HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: केएमवीएन कर्मचारियों ने टीआरसी में किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को...

Bageshwar News: केएमवीएन कर्मचारियों ने टीआरसी में किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कुमाऊं गढ़वाल ​मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने आज टीआरसी पर प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम की स्थापना पर्यटन को बढ़ाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए किया गया था। जिसका लाभ भी मिला और होटल आदि राज्य में बने। कोरोनाकाल में निगम के पर्यटक आवास गृह को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया। रसोई गैस वितरण आदि भी कर्मचारियों ने बिना भय के किया। कोविडकाल में कई कर्मचारी उनसे बिछड़ भी गए। लेकिन उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिल सका है।

उन्होंने दैनिक, संविदा पर तैनात कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। सामूहिक बीमा करने और वेतन विसंगतियां दूर करने को कहा और कोविडकाल में निगम को नुकसान हुआ है। जिसके लिए सरकार को 50-50 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान करनी होगी। वेतन, देयक और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करना होगा। उन्होंने कुमाऊं-गढ़वाल मंडल निगमों का एकीकरण करने और उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित करने की मांग की।

इसके अलावा एफएल-टू, रेता, खनन और पर्यटन से संबंधित निर्माण कार्य भी निगम को देने की मांग की। नियमित कर्मचारियों को पुरानी सेवा का लाभ देने, प्रमोशन, चतुर्थ से तृतीय श्रेणी का कोटा भरने, आयुष्मान योजना का लाभ आदि देने की मांग की। इस दौरान राजेश कुमार, किशन राम, राजेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, दीपक रावत, गजेंद्र सिंह, मनोज आर्य, करन मेहता, हरीश मेहता, इंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह, गिरीश कांडपाल, गणेश सिंह बघरी आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments