HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः 12 किमी पैदल नाप गए रघुनाथ, जनता के दुःख दर्द से...

अल्मोड़ाः 12 किमी पैदल नाप गए रघुनाथ, जनता के दुःख दर्द से हुए रूबरू, मनरेगा के काम तत्काल शुरू हों

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान सोमवार को जिले के भैंसियाछाना ब्लाक के गांवों में जनता का दुःख दर्द से रूबरू होने पहुुंचे। करीब 12 किमी पैदल जनसंपर्क कर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान मिली शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने सीडीओ को दूरभाष पर ही मनरेगा के कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य शिकायताेेंें के निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागीय अफसरों को दिए।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने विकासखंड भैंसियाछाना के दूरस्थ गांवों के गोनाप, बबुरियानायल एवं कटघरा में लगभग 12 किमी पैदल भ्रमण कर व्यापक जनसंपर्क किया। शिकायतों पर गौर फरमाते हुए उन्होंने इन ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्य प्रारंभ करवाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को दूरभाष से निर्देश दिए। उन्होंने कहा मनरेगा के कार्य प्रारंभ करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य समस्याआंे को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्या का समाधान भी दूरभाष से जिला स्तरीय अधिकारियोें को दिए। साथ ही कोविड-19 वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी आशुतोष जोशी, खंड विकास स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम प्रधान महेश सिंह बोरा, मंडल महामंत्री भाजपा मंगल सिंह रावत, लाल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह, कमलेश नेगी सहित दर्जनों लोग मौजूूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments