HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां सरेराह पिटा मनचला, लड़की की अश्लील तस्वीरें बना...

Uttarakhand Breaking : यहां सरेराह पिटा मनचला, लड़की की अश्लील तस्वीरें बना वायरल करने की दे रहा था धमकी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

यहां विगत कई दिनों से लड़की के गंदे फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले एक युवक को सरेराह लोगों ने पीट कर पुलिस के हवाल कर दिया। युवक को लोगों ने इतना धुना कि उसके कपड़े भी फट गये।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के देवपुरा चौक में एक युवक लंबे समय से एक लड़की का पीछा कर रहा था। आरोप है कि उसके पास युवती की कुछ फोटो थीं, जिन्हें उसने एडिट करके अश्लील बना दिया। वह इन फोटो की एवज में लड़की को ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा। उसने युवती को धमकी ​दी कि वह उसकी फोटो को वायरल कर देगा।

इधर जब युवती के परिचितों का इस बात का पता चला तो दस—बारह लोग एकत्रित हो गये और उन्होंने आज उसे देवपुरा चौक में दबोच लिया। इसके बाद उस शोहदे की जमकर खातिरदारी की गई। युवती पक्ष की ओर से आये लड़कों ने उसकी इस कदर सरेराह पिटाई लगाई कि युवक के कपड़े भी फट गये। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया। फिर पुलिस मार खा रहे युवक को लोगों के चुंगल से बचाकर कोतवाली ले गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान लिये जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर ही अग्रिक कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments