HomeUttarakhandAlmoraसुयालबाड़ी : दिव्यांग जनों को बांटे 550 कृत्रिम अंग, विभिन्न योजनाओं के...

सुयालबाड़ी : दिव्यांग जनों को बांटे 550 कृत्रिम अंग, विभिन्न योजनाओं के भरे गये फार्म

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

समाज कल्याण विभाग एवं भारत सरकार के एडिप योजना अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल सुयालबाड़ी में आयोजित शिविर में दिव्यांगों व वृद्धजनों को 550 कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट सहित विभिन्न योजनाओं के फार्म भी भरे गये।

मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्या की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न वृद्धजनों व दिव्यांग जनों को अनेक कृत्रिम अंगों का वितरण हुआ। इसके अलावा कोविड वैक्सीनेशन, आरटीपीसीआर व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 550 कृत्रिम अंग, 20 लोगों को कोविड 19 की वैक्सीन, 21 आरटीपीसीआर परीक्षण के साथ ही समाज कल्याण के विभिन्न योजनाओं के 11 आवेदन पत्रों को शिविर स्थल से ही पूर्ण कर स्वीकृति प्रदान की गई।

शिविर में विधायक संजीव आर्या, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग पीसी गोरखा, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, तहसीलदार बरखा जलाल, पट्टी पटवारी गौरव रावत, नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, विपिन तिवारी, पट्टी पटवारी ललित मोहन जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर, कमलेश, जगदीश लखेड़ा, टीम प्रभारी राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तिकरण देहरादून, डॉ. अहमद, डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. अनिल कुमार, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी असलम अली, ग्राम प्रधान एस लाल, रमेश सुयाल, तारा सिंह, रवि, ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी हंसा सुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चोपड़ा विनोद चुपडाल, सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत जीना, ग्राम प्रधान कमोली तरूण कांडपाल, प्रदीप परगाई, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष भुवन आर्य, मंडल अध्यक्ष गरमपानी,सुयालबाड़ी रमेश सुयाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments