HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग, संघर्ष...

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग, संघर्ष समिति ने फिर किया धरना—प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad


सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने तय कार्यक्रमानुसार आज जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर स्थानीय गांधी पार्क चौघानपाटा में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।

धरने के दौरान आयोजित सभा में सभी वक्ताओं ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पहाड़ से तत्काल समाप्त करने का शासनादेश निर्गत करने, नगरीय क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार नगर निकायों को ही देने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पालिकाओं की आय बढ़ेगी तथा सरकार पर आर्थिक बोझ कम होगा।

धरना—प्रदर्शन कार्यक्रम में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, हर्ष कनवाल, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पान्डेय, सभासद सचिन आर्या, सभासद हेम तिवारी, आनन्दी वर्मा, चन्द्रमणि भट्ट, प्रताप सत्याल, राजू गिरी, तारा चंद्र जोशी, एनडी पान्डेय, वैभव पान्डेय, ललित मोहन पन्त, अख्तर हुसैन, नवीन चन्द्र गुणवन्त, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एमसी कान्डपाल, ललित मोहन जोशी, संजय काण्डपाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments