HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : उपजिलाधिकारी के साथ भाजपा नेता ने किया बरसात से जलमग्न...

लालकुआं : उपजिलाधिकारी के साथ भाजपा नेता ने किया बरसात से जलमग्न क्षेत्र का निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, मुकेश कुमार
लालकुआं।
लालकुआं जहां एक ओर लगातार हो रही पहाड़ों में बारिश आफत बनकर बरस रही है तो मैदानी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है वहीं लालकुआं क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी, एवं बजरी कंपनी क्षेत्र पूरी तरह बरसात से जलमग्न हो गये है साथ ही लालकुआं रेलवे स्टेशन पर भी पानी भर गया जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई है।

नैनीताल ब्रेकिंग : राजभवन मार्ग से गिरा बोल्डर, दर्जनभर मार्ग बाधित, HLD-NAI NH बंद

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

इधर जलभराव से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं लोगों का घरों में रखा राशन और फर्नीचर पूरी तरह से डूब कर बर्बाद हो गया है। जलभराव कि समास्या को देखते हुए मौके पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी एवं उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का पानी के तेज बहाव में चलकर उन्होंने बंगली कालोनी, बंजरी कम्पनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समास्याओं को सुना साथ ही शासन-प्रशासन से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Uttarakhand Breaking : एसएसपी देहरादून ने किए उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

इधर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली की बरसात के पानी से कई घरों को नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी में वन निगम डिपो नम्बर 3 की दिवार टूट जाने से काफी लोगों के घरों में पानी भर गया है लोगों कि मांग है इस सड़क पर नाला बानाया जाये लेकिन अभी तक नाला निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले सरकार से बात कर नाले का निर्माण करेंगे उन्होंने कहा जिन लोगों का बरसात से नुकसान हुआ उसपर भी हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

Uttarakhand Big News : सरकार ने जारी किया वेतन विसंगति समिति को लेकर नया आदेश

इधर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उनके द्वारा बरसात से प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया उन्होंने कहा कि वन निगम डिपो की दिवार से जिन लोगों का नुकसान हुआ उसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर मुआवजा दिलाने का प्रयास करेगें।

Breaking : यहां सरेराह बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गम्भीर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments