HomeBreaking Newsविधायकों से मिले आंदोलित डायट डीएलएड प्रशिक्षित, लगाई नियुक्ति की गुहार

विधायकों से मिले आंदोलित डायट डीएलएड प्रशिक्षित, लगाई नियुक्ति की गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विगत 22 दिन से शिक्षा निदेशालय में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 को पूर्ण कराने की मांग को लेकर धरना कर रहे 13 जिलों डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने धरने के 22 वें दिन भारी बारिश के बीच अपने-अपने विधायकों से संपर्क साधा।

विधायकों को ज्ञापन सौंपकर मांग करी कि विधायकगण अपने स्तर से प्राथमिक शिक्षक भर्ती को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करवाने का प्रयास करें तथा न्यायालय में लंबे समय से लंबित न्यायालयी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करके माननीय महाधिवक्ता से इस केस की पैरवी करवायें। जिससे जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूर्ण हो सके।
ज्ञात हो कि विभाग की लापरवाही और कमजोर पैरवी के कारण ही 2018 ओर 2020 में आयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती आज तक न्यायालय मे ही विचाराधीन है, जिससे एक ओर डायट डीएलएड प्रशिक्षित प्रशिक्षण के 2 वर्ष बाद भी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और लगातार नियुक्ति हेतु शिक्षा निदेशालय में आन्दोलरत हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के नौनिहाल 2017 से ही शिक्षक विहीन हैं या एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। ऐसे मे प्राथमिक शिक्षक भर्ती के समय से पूर्ण ना होने पर उन्हें इस सत्र में पुनः उसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।

विधायक विनोद कंडारी को उनके विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले पंकज डंगवाल ने मुलाकात की। विधायक ने अपने स्तर से सभी आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिया। कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल से मिले डायट बागेश्वर के प्रशिक्षित मनोज जोशी ने बताया कि उन्होंने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी जिस पर विधायक ने उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाने का भरोसा दिया।

यमनोत्री विधायक केदार सिंह रावत से मिलने गए प्रशिक्षित नितिन रावत ने बताया कि विधायक ने भी उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाने ओर न्यायालयी प्रकरणों के मामले में विभागीय अधिकारियों से बात करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के बीच धरने पर बैठे प्रशिक्षित अरविंद नेगी ने कहा कि हमारे प्रशिक्षण को पूर्ण हुए 2 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन हमारी नियुक्ति अभी भी न्यायालयी प्रकरणों में ही उलझी हुई है। जिस पर सरकार अभी तक उदासीन बैठा है और विभाग मौन साधे हुए हैं।

डायट डीएलएड के सलाहकार प्रशिक्षित दीपक बिष्ट ने बताया कि सभी विधायकों को ज्ञापन देकर प्राथमिक शिक्षक भर्ती को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की है, जिससे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को शीघ्र नियुक्ति मिले और राज्य के प्राथमिक शालाओं मे अध्ययनरत नौनिहालों को शिक्षक प्राप्त हो सके। निदेशालय में क्रमिक अनशन पर आज पवन कुमार, देवेश जोशी, गुंजन रावत, रजनी राणा बैठे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments