HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं, अंजलि, गरिता व गंदर्भ...

Bageshwar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं, अंजलि, गरिता व गंदर्भ रहे प्रथम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सरस्वती शिशु मंदिर हाइस्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कक्षा छह और दस के छात्र-छात्राओं के मध्य मेहंदी और प्राथमिक वर्ग में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में अंजलि, गरिमा, गन्दर्भ प्रथम स्थान पर रहे। अव्वल रहे प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह असवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपनी सभ्यता व संस्कृति से लगाव रखने और श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने से बेहतर समाज का निर्माण होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह संस्कृति से ही महान बन सकते हैं।

मेहंदी जूनियर वर्ग में अंजलि दफौटी, गीतिका पंत, वैभवी वर्मा, कृष्णा कुमार व कंगना खड़ाई, माध्यमिक वर्ग में गरिमा टम्टा, खुशबू कोरंगा, मंजू, अंकिता तिवारी, प्रिया कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पंचम स्थान पर रहे। जबकि पूर्व प्राथमिक वर्ग श्रीराधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में गन्दर्भ चौबे, पल्लवी मेहता, तन्मय उपाध्याय, कशिश दानू, दीपा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवें स्थानपर रहे। अव्वल रहे भाय्या-बहनों का आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

निर्णायक की भूमिका राधा नेगी, विमला गोस्वामी, रेनू मेहता, पूजा गरुरानी, डिम्पल चौबे, दिव्या उपाध्याय, नंदी वर्मा ने निभाई। इस दौरान मीना तिवारी, दिया भंडारी, सतीश, गोपाल, रघुनाथ, दीप, किशन, गिरीश, कविता, बसंत आदि मौजूद थे। संचालन धीरेंद्र पाठक ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments