HomeCovid-19कोरोना से जंग : उत्तराखंड में भी रैपिड टेस्ट पर लगी रोक,...

कोरोना से जंग : उत्तराखंड में भी रैपिड टेस्ट पर लगी रोक, केंद्र की अनुमति मिलने पर ही होगा इस्तेमाल

ADVERTISEMENTS

देहरादून। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में प्रदेश सरकारी कहीं कोई गलती की गुंजाइश नही रखना चाहती है। यही कारण है कि सरकार ने केंद्र सरकार के आदेशों का पालन करते हुए यहां भी रैपिड टेस्ट पर रोक लगा दी है। ज्ञात रहे कि कोरोना पॉजिटिवों की जांच के लिए विभाग को केंद्र से 8 हजार रैपिड टेस्ट किट मिले थे और आज से उत्तराखंड में इसकी शुरूआत होने वाली थी। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में कोविड—19 की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके संक्रमण की जांच करने को रैपिड टैस्ट करने का फैसला लिया था। खास तौर पर हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किये इलाकों में यह जांच होनी थी, लेकिन एक अध्ययन के बाद पता चला है कि इस रैपिड टेस्ट के कई नतीजे गलत निकले हैं। अन्य राज्यों ने भी यह तय किया है कि जहां भी इस रैपिड टेस्ट से जांच हुई थी, वहां काविड—19 की पुन: जांच होगी। इधर अपर सचिव स्वास्थ्य व निदेशक एनएचएम उत्तराखंड युगल किशोर पंत ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार यहा भी रैपिड टेस्ट सैंपलिंग पर रोक लगा दी गई है। अब केंद्र की अनुमति के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा। फिलहाल दो दिन तक इससे टेस्ट करने पर रोक लगाई गई है। यह भी तय हुआ कि यदि प्रदेश में कहीं भी इस रैपिड टेस्ट से जांच की गई तो पूरी जांच प्रक्रिया दोबारा होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments