HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: राजकीय चालक अजीत सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, शोक...

दु:खद: राजकीय चालक अजीत सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, शोक व्यक्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य अभियंता कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यरत चालक अजीत सिंह का गत रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

यह जानकारी राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष मोहन राम आर्य ने दी है। उन्होंने बताया कि चालक अजीत सिंह ने गत रात्रि 08 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने चालक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से की है।

इस मौके पर समस्त राजकीय वाहन चालक संघ अल्मोड़ा के अन्य सदस्यों ने भी चालक अजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संघ के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments