HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: केंद्रीय विद्यालय खुलने से पहले विरोध, क्षेत्रवासियों ने मढ़ा गुमराह...

Bageshwar News: केंद्रीय विद्यालय खुलने से पहले विरोध, क्षेत्रवासियों ने मढ़ा गुमराह करने का आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर)
कपकोट तहसील में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ होने से पहले विरोध शुरू हो गया है। नगर पंचायत के सदस्यों समेत क्षेत्र के लोगों ने स्कूल फरसाली मल्लादेश ले जाने का विरोध किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

क्षेत्रवासियों ने बैठक कर कहा कि प्रशासन उन्हें गुमराह कर रहा है। प्रशासन से पहले बमसेरा का लीली तोक तथा माखमानी धार को चयनित किया था। अब रातोंरात 18 किमी दूर स्कूल ले जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सप्ष्ट लहजे में कहा कि नगर पंचायत मुख्यालय से स्कूल को इनती दूर कतई नहीं ले जाने दिया जाएगा।

मालूम हो कि सरकार ने जिले के हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की बात की है। इसी को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सीईओ पदमेंद्र सकलानी ने विद्यालय के लिए फरसाली मल्लादेश में जमीन चयनीत करने की बात बताई। खबर प्रकाशित होते ही नगर पंचायत कपकोट के सदस्य प्रवीण ऐठानी, तनुज तिरुवा, दीपक ऐठानी, हेमा देवी, डुंगर रावत ने विरोध शुरू कर दिया है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ भराड़ी में बैठक कर प्रशासन के इस निर्णय पर विरोध शुरू कर दिया है। वक्ताओं का कहना है कि पहले प्रशासन ने लीली ताथा माखमानी धार को चयनित किया था। उन्हें उम्मीद थी कि इन दो स्थनों में से एक स्थान पर स्कूल बनेगा। अब प्रशासन रातों रात स्कूल को 18 किमी दूर फरसाली मल्लादेश ले जाने की तैयारी कर रहा है। इससे वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रशासन की मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर डॉ. शेर सिंह ऐठानी, दीपक ऐठानी, दयाल ऐठानी, खीम सिंह ऐठानी, श्याम सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments