HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है—भाजपा जिलाध्यक्ष

Bageshwar News: कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है—भाजपा जिलाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत में सदस्यों के आंदोलन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा है कि कांग्रेस जनता को बरगलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ है, परंतु वह सदन के मामले में राजनीति नहीं चाहती है और आरोप लगाया कि कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी अध्यक्ष पर दबाव बनाने का काम कर रहे है। जिसे अध्यक्ष द्वारा मानने से इंकार करने पर अन्य सदस्यों के साथ आंदोलन कर रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों को अध्यक्ष के कार्यों से दिक्कत थी तो वह अध्यक्ष या सदन के भीतर बात रखते परंतु उन्होंने आंदोलन ही किया।उन्होंने विपक्षी सदस्यों के आंदोलन समेत पूर्व विधायक के उपवास को नौटंकी करार दिया। वहीं जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि वे सदन के भीतर सदस्यों की मांग को सुनने को तैयार है तीन बार उन्होंने वार्ता का प्रयास किया परंतु कांग्रेस ब्लैक मेलिंग पर उतर आई है।

नीलामी के आरोप पर अध्यक्ष ने कहा कि वाहन की कीमत वे नहीं बल्कि तकनीकी अधिकारी तय करता है तथा उन्होंने इसके लिए जो समिति बनाई है वही समिति पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने अपने कार्यकाल में बनाई थी।उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी से काम कर रही है तथा ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला महामंत्री डा. राजेंद्र परिहार व एडवोकेट सुरेश कांडपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments