अल्मोड़ा। ऐसे पुलिस कार्मिक एवं आम नागरिक जो लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर लगातार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा प्रतिदिन कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कांस्टेबल 481 रजनी बघरी कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र लोधिया बैरियर में लगन व मेहनत से ड्यूटी में तैनात रहते हुए बाहरी राज्यों से जनपद में आने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक/थर्मल स्कैनिंग करते हुए लोगों को उनके गन्तव्य तक भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। वहीं मुकुल गुप्ता पुत्र श्री देवेश कुमार गुप्ता निवासी ज्ञान भवन, पालम सिटी, देवलचौड़ हल्द्वानी द्वारा लाॅकडाउन के दौरान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहीम उम्मीद के अन्तर्गत दवाइयां भिजवाने में अपना सहयोग दिया गया। इनका कार्य सराहनीय है। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे का सम्मान प्रदान किया गया।
अल्मोड़ा कोतवाली से म.कानि. रजनी बघरी और हल्द्वानी से निरंतर सहयोग देने वाले मुकुल गुप्ता कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


