HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : मत्स्य पालकों को 29 कुंतल नि:शुल्क मत्स्य आहार का...

अल्मोड़ा न्यूज : मत्स्य पालकों को 29 कुंतल नि:शुल्क मत्स्य आहार का वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र मनान में जनपद के अनुसूचित जाति के विभिन्न विकासखंडों से आए 28 प्र​गतिशील मत्स्य पालकों को लगभग 29 कुंतल नि:शुल्क मत्स्य आहार का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने की घोषणा की है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मत्स्य आहार का वितरण किया गया। ज्ञात रहे कि मत्स्य आहार की कमी से अकर मत्स्य पालक जूझते रहते हैं। जिस हेतु उनके द्वारा मत्स्य विभाग से मांग की जाती रही है। इस संबंध में शीतजल मात्सिकीय अनुसंधान संस्थान भीमताल (नैनीताल) के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्रा के सहयोग से सहायक निदेशक मत्स्य अल्मोड़ा रितेश चंद के दिशा—निर्देशों में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आये मत्स्य पालकों को लगभग 29 कुंतल मत्स्य आहार का वितरण किया गया।

इस मौके पर मत्स्य विभाग ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक नीता पांडेय, आशु उप्रेती, मोहन सिंह किरौला, योगेंद्र सिंह, नंद राम, चंदन राम, प्रगतिशील मत्स्य पालक राकेश कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार, जीवन लाल, अर्जुन राम, त्रिलोक राम आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments