HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस ने किया था होम क्वारंटीन, बाजार भ्रमण का ले...

अल्मोड़ा : पुलिस ने किया था होम क्वारंटीन, बाजार भ्रमण का ले रहे थे आनंद, 3 पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश हैं कि घर व संस्थागत क्वारंटीन किए गए लोग तय अवधि तक बाहर न निकलें तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसा न करके दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं। थाना चौखुटिया में तीन युवकों के विरूद्ध होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष चौखुटिया अशोक काण्डपाल ने बताया कि पुष्कर सिंह पुत्र स्व० बहादुर सिंह पटवाल ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल पोस्ट सेमल खलिया रामनगर नैनीताल, जितेन्द्र मेहरा पुत्र स्व० रूप मेहरा ग्राम मकान न० 328 गली न० 6, संजय इनक्लेब नगला रोड फरीदाबाद हरियाणा तथा करन मेहरा पुत्र नरेन्द्र सिंह मेहरा निवासी सेक्टर-23, फरीदाबाद जो कि गत 4 जुलाई को ग्राम टेडा, चौखुटिया आये थे। इन्हें होम क्वारंटाइन प्रमाणपत्र दिये गये थे, परन्तु गत दिवस यह तीनों नियमों का उल्लंघन कर बाजार में घूमते पाये गये। जिस पर उक्त तीनों युवकों के विरूद्ध थाना चौखुटिया में धारा 188/269/270/271 भादवि, 2/3 महामारी अधिनियम तथा 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments