HomeUttarakhandAlmoraधर्म—कर्म: पूजा अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण कार्य का...

धर्म—कर्म: पूजा अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण कार्य का श्रीगणेश, कोविड नियमों के दृष्टिगत दुर्गा महोत्सव आयोजित करेगी नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कोविड गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए इस वर्ष भी दुर्गा महोत्सव का आयोजन होगा। यह निर्णय नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर (अल्मोड़ा) ने आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लिया। बकायदा विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित कर मांग दुर्गा की मूर्ति निर्माण का श्रीगणेश कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आगामी 07 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र में दुर्गा महोत्सव के आयोजन का फैसला लेते हुए नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर ने आज रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर गणेश पूजन व वैदिक मंत्रों के साथ मां दुर्गा की मूर्ति के निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया। आचार्य पंडित सतीश जोशी ने यजमान नमित जोशी के हाथों मूर्ति निर्माण पूजन सम्पन्न कराया। समिति के अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ ने बताया कि विगत वर्ष की भांति शासन—प्रशासन की कोविड गाइडलाईन के अनुसार ही इस बार भी दुर्गा महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मूर्ति निर्माण आज से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियों के लिए पदाधिकारियों एंव सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस मौके पर संयोजक त्रिलोचन जोशी, सचिव सुनील कर्नाटक, कोषाध्यक्ष विक्रम साह, दीपक जोशी, पीयूष भट्ट, अभिषेक जोशी, वीरेन्द्र जीना, भावेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय, दीपांशु जोशी, मनोज जोशी, चन्द्रशेखर लोहनी व सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments