HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वैण्डी स्कूल के बच्चों ने संस्कृतगान प्रतियोगिता में मारी बाजी,...

हल्द्वानी : वैण्डी स्कूल के बच्चों ने संस्कृतगान प्रतियोगिता में मारी बाजी, वैष्णवी जिले में प्रथम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित की हुई प्रदेश के सभी 13 जनपदों में संस्कृतगान प्रतियोगिता में हल्द्वानी के गौलापार स्थित वैण्डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के 2 बच्चों ने बाजी मारी है। इस प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को 2 से 3 मिनट की वीडियो बनाकर अपने जनपद संयोजक को भेजनी थी। जिसमें वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा वैष्णवी पांडेय ने पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तथा कक्षा एक की छात्रा अदिति पांडेय ने पूरे जनपद में प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस प्रतियोगिता में 200 बच्चों ने नैनीताल जनपद से प्रतिभाग किया था। वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक विकल बवाड़ी ने कहा है कि बच्चों ने विद्यालय व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना बवाड़ी, एचओडी विरेंद्र रावत व मंजू थापा तथा समस्त विद्यालय के स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments