HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने पूर्व दर्जा मंत्री के...

Almora News: डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने पूर्व दर्जा मंत्री के नेतृत्व में पकड़ा कांग्रेस का हाथ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
इस बीच पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ​बिट्टू कर्नाटक द्वारा कांग्रेस की मजबूती के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। कुछ युवाओं को पिछले दिनों को कांग्रेस से जोड़ा है, तो आज उनके नेतृत्व में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा। उनके नेतृत्व में इन युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। श्री कर्नाटक ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अंगवस्त्र भेंट कर इन युवाओं का अभिनंदन किया और कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कराया।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर श्री कर्नाटक ने कांग्रेस के इतिहास व देश की आजादी से लेकर भारत में चले विकास के दौर में कांग्रेस के योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि देश के विकास में कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। श्री कर्नाटक ने कहा कि युवाओं का तेजी से कांग्रेस से जुड़ाव बढ़ना प्रदेश हित में शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि आज ही उनके नेतृत्व में डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने कांग्रेस से नाता जोड़ा है। इस मौके पर हवालबाग के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश भाकुनी ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की नीति विकास विरोधी है और विकास व रोजगार से इनका दूर तक कोई नाता नहीं है। इस सरकार ने गरीबों के हितों पर चोट की है और पंचायतों के अधिकार समाप्त कर उन्हें कमजोर किया जा रहा है ।

इस मौके पर पर ग्राम प्रधान मटेला अधार गौरव काण्डपाल, मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, रोहित शैली, हेम जोशी, अभिषेक बनौला, पंकज कनवाल, भूपेन्द्र भोज, भरत तिवारी, उमेश बिष्ट, हरीश जोशी, सोनू काण्डपाल, जितेन्द्र भट्ट, सुनील कुमार, चन्दन बिष्ट, सतीश भोज, दीपक मुस्यूनी सहित अनेकों वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान डोबा गोपाल तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments