ब्रेकिंग : जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा करते हुए एक और बहादुर सैनिक शहीद

0
फाइल फोटो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला (माउंटेन रेंज) में शुक्रवार को एक गहरी खाई में गिरने से एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया। एक रक्षा बयान (डिफेंस स्टेटमेंट) में यह जानकारी दी गई है।


ADVERTISEMENTS

बयान के अनुसार, दोपहर लगभग 1:15 बजे पीर पंजाल रेंज की ऊंची चोटी पर एक एहतियात के तौर पर नियोजित काउंटर आतंकवादी ऑपरेशन में संचालन करते हुए, सिपाही लवप्रीत सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

बताया गया है कि सैनिक 40 फीट की गहराई में एक कण्ठ (पर्वत के बीच का संकुचित मार्ग) में गिर गया था।

बयान में कहा गया है, बहादुर सिपाही उस पार्टी के लिए मार्गदर्शक (गाइड) के रूप में काम कर रहा था, जो जब्बीवाल से बगसर (पुंछ) की ओर जा रही थी।

नैनीताल : वीरभट्टी पुल के पास भारी भूस्खलन, केमू बस से यात्रियों ने भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

बयान के अनुसार, 23 वर्षीय लवप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था और उसके परिवार में उसके माता-पिता हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बयान में कहा गया, सिपाही लवप्रीत सिंह एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरित और ईमानदार सैनिक थे। सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

Haldwani : एक ही रात में चोरों ने मंगल पड़ाव में तोड़ डाले पांच दुकानों के ताले

UKSSSC ने वन आरक्षी के 894 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें