HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: दो दशक से कार्यरत भौर्याल को विदाई दी, तो जोशी...

Bageshwar News: दो दशक से कार्यरत भौर्याल को विदाई दी, तो जोशी का किया स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत बागेश्वर में कार्यरत लेखाकार गोविंद भौर्याल का इसी पद पर जिला पंचायत स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर गिरीश चंद्र जोशी ने आज लेखाकार का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री जोशी जिला पंचायत रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित होकर आए है।

बागेश्वर जिला पंचायत में गिरीश चंद्र जोशी ने आज लेखाकार पद पर चार्ज ग्रहण कर लिया है। यहां अब तक कार्यरत लेखाकार गोविंद भौर्याल का नैनीताल तबादला होने पर पंचायत कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। श्री भौर्याल ने 20 वर्षो तक बागेश्वर जिला पंचायत में अपना योगदान दिया। इस मौके पर प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी सत्य प्रकाश कोठियाल, वित्त अधिकारी धीरेश कुमार पांडेय, हरीश गड़िया, मनोज कर्मयाल, मीना बिष्ट, हरीश पण्डा, सुरेंद्र प्रसाद, महेश पाठक, राजेन्द्र गोस्वामी, शेर राम, रेखा देवी, जगदीश जोशी, संजय पांडे, गौरव चौबे, कैलाश चौबे, रोहित उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं नये लेखाकार गिरीश जोशी का स्वागत किया गया।इधर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल,गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, रेखा आर्या, पूजा आर्या, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, गिरीश कोरंगा, ललित धपोला आदि ने श्री भौर्याल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर समान्नित किया

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments