HomeBreaking Newsस्पेन को पीछे छोड़ दुनिया में भारत का पांचवां स्थान, 9971 नए...

स्पेन को पीछे छोड़ दुनिया में भारत का पांचवां स्थान, 9971 नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में दिनों दिन हो रही वृद्धि से भारत पिछले 48 घंटों में विश्व में सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है तथा पिछले एक दिन में देश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9971 मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 2.47 लाख हो गयी है। भारत संक्रमितों के मामले में स्पेन को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारत में जहां 246628 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं स्पेन में 2,41,310 लोग संक्रमित हैं हालांकि स्पेन में मृतकों की संख्या तीन गुना से भी अधिक है। भारत में अब तक जहां 6929 लोगों की मौत हुई है वहीं स्पेन में 27,135 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 48 घंटों के दौरान संक्रमण के कुल 19858 मामले सामने आये हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9971 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 246628 हो गयी। इस दौरान 287 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6929 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 120406 सक्रिय मामले हैं, जबकि 119293 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें!
Click Now

विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 1,919,430 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,791 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (6.77 लाख) , रूस (4.59 लाख), ब्रिटेन (2.85 लाख) और भारत (2.47 लाख) का स्थान है। स्पेन के बाद इटली का स्थान है जहां इस महामारी से 33.85 लाख लाेगों की मौत हुई है तथा 234801 लोग संक्रमित हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments