HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : जिला बार एसोएिशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : जिला बार एसोएिशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ, मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने दिया कर्तव्य पालन का संदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला बार एसो​सिएशन अल्मोड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह यहां जिला न्यायालय परिसर पांडेखोला में संपन्न हुआ। सभी को 02 साल के लिए निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा (उच्च न्यायालय, उत्तराखंड) तथा विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति आलोक कुमार शर्मा व जिला जज मो. मलिक मजहर सुल्तान की उपस्थिति में चुनाव आयोग के अध्यक्ष एडवोकेट केवल सती ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने आशा जताई कि सभी पदाधिकारी एसोसिएशन के हित में पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदमी को जिंदगी में जो भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाना चाहिए, तभी उस पर विश्वास बनता है। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि एडवोकेट का यह महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि वह सत्य को विजयी बनाने के लिए पूर्ण श्रम करे। उसके पक्ष में तर्क रखे और समाज को सही दिशा दिखाये।

इन्होंने ग्रहण की शपथ —
शपथ ग्रहण करने वाले नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, सचिव भुवन पांडे, उपसचिव भगवत सिंह मेर, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, सह—कोषाध्यक्ष इन्तेखाब आलम कुरेशी, पुस्तकालयाध्यक्ष भोला शंकर जोशी, सह पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजा ह्रदयेश अंडोला, सम्प्रेक्षक मरूली मनोहर भट्ट के अलावा कार्यकारिणी सदस्य त्रिभुवन पांडे, वैभव पांडे, सुरेंद्र कुमार अग्निहोत्री, हरीश चंद्र लोहनी, नारायण सिंह जीना शामिल थे।

यह निवर्तमान पदाधिकारी—सदस्य रहे मौजूद —
अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, ​सचिव भूपेंद्र सिंह मियान, उप सचिव दीप चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु मेहता, सह कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष हरीश लोहनी, सह—पुस्तकालयाध्यक्ष कृष्णा नाथ गोस्वामी, सम्प्रेक्षक धनन्जय साह। सदस्य कार्यकारिणी में शामिल कुंवर सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन साह, सुनील कुमार, देवेश बिष्ट व दीपेंद्र परिहार शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार, संचालन सचिव भुवन पांडे ने किया। इस मौके पर जिला जज मा. मलिक मजहर सुल्तान, परिवार न्यायालय की न्यायाधीश कुसुम, सिविल जज सीनियर डिवीजन रिंकी साहनी, जूनियर डिवीजन करिश्मा डंगवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पंकज भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा, नरेंद्र परिहार, हीरा बल्लभ नैनवाल, डीके जोशी, रमेश नेगी, भानू तिलारा, गोपाल साह, पंकज लटवाल, पूरन सिंह कैड़ा, पीसी तिवारी, जमन सिंह बिष्ट, शेखर नैनवाल, हिमांशु मेहता आदि अधिवक्तागण व समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments