HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अभी—अभी : तेंदुआ भाग कुत्ता आया — अल्मोड़ा बाज़ार में...

बिग ब्रेकिंग, अभी—अभी : तेंदुआ भाग कुत्ता आया — अल्मोड़ा बाज़ार में कुत्तों ने खदेड़ दिया गुलदार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां एक सीसीटीवी फुटेज अचानक तेजी से वायरल हुई है, जो कोतवाली के सामने की है। हुआ यूं कि यहां देर रात अचानक एक गुलदार शिकार की तलाश में पहुंचता है। कोतवाली के पास खड़े एक वाहन की आड़ से सबसे पहले एक सफेद रंग के कुत्ते की उस पर नजर पड़ती है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जिसके बाद वह कुत्ता अपने अन्य साथियों को खतरे के प्रति आगाह करता है। इतनी ही देर में करीब आधे दर्जन कुत्तों का झंड इस गुलदार पर झपट पड़ता है। एक साथ इतने कुत्तों को देख गुलदार की सिट्टी—पिट्टी गुम हो जाती है और वह बहुत तेजी से भागता है। यह गुलदार पहली सीसीटीवी में कोतवाली से आगे की ओर भागता दिख रहा है। तभी उसे दूसरी तरफ से भी जब कुत्ते घेर लेते हैं तो वह पीछे को आता है और कोतवाली की तरफ जान बचाकर भागता है।

इसके बाद यह गुलदार कुत्तों की नजरों से ओझल हो जाता है। एक पुलिस कर्मी भी दौड़ता हुआ इस फुटेज में दिखाई दे रहा है, जो सम्मवत: यह दृश्य देखकर हक्का—बक्का है। अलबत्ता इस सीसीटीवी फुटेज से यह साबित हो गया है शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों से अब इंसान ही नही बल्कि जंगल का राजा भी परेशान है। इस गुलदार को शहर से भगाने वाले कुत्तों ने जैसे गुलदार को यह संदेश दे दिया कि भले ही वह जंगल का राजा होगा, लेकिन अल्मोड़ा बाजार में उनकी ही चलेगी। हालां​कि यहां गुलदार की फुर्ती भी तारीफ के लायक है।

यह गुलदार इतना तेज दौड़ रहा है कि स्लो मोशन में करने पर भी सीसीटीवी फुटेज में कैप्चर नही हो पा रहा है। मजह उसकी एक छाया भर दिखाई दे रही है, जैसे कि वह गुलदार ही कोई भूत हो।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments