HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत ब्रेकिंग : शीघ्र होंगे रानीखेत व्यापार मंडल के चुनाव, प्रशासनिक अनुमति...

रानीखेत ब्रेकिंग : शीघ्र होंगे रानीखेत व्यापार मंडल के चुनाव, प्रशासनिक अनुमति का इंतजार, एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

व्यापार मंडल रानीखेत के चुनाव अतिशीघ्र संपन्न कराये जाने को लेकर जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रयास शुरू हो गये हैं। इस संबंध में प्रशासनिक अनुमति लेने के उद्देश्य से आज जिला कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात की। जिस पर उन्होंने शासन से जारी दिशा—निर्देशों के अध्ययन करने के बाद सूचित करने की बात कही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जिला कार्यकारिणी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उप जिला अधिकारी रानीखेत गौरव पांडे से मुलाकात करके व्यापार मंडल के चुनाव करवाने हेतु अनुमति प्रदान करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को इस बात का आश्वासन दिया की सरकार द्वारा जारी सभी कोरोना गाइड लाइन्स का पालन चुनावों के दौरान किया जाएगा तथा इसके अतिरिक्त जो भी शासन प्रशासन द्वारा निर्देश दिए जाएंगे उसका पूरा ध्यान चुनाव में रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व रानीखेत व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए थे, परंतु सल्ट में हो रहे उपचुनाव के कारण अल्मोड़ा जिले में लगी आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा रानीखेत में चुनाव की अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बाद कोरोना संकट के कारण सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था, जिस कारण चुनाव संभव नहीं थे। वर्तमान में कोरोना संक्रमण में हो रही कमी तथा सरकार द्वारा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में दी गई छूट के चलते जिला कार्यकारिणी द्वारा आज पुनः प्रशासन के समक्ष चुनाव कराने की मांग रखी गई है।

उप जिलाधिकारी गौरव पांडे ने व्यापार मंडल के चुनाव हेतु कहा कि इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अध्ययन तथा विचार विमर्श के पश्चात जिला कार्यकारिणी को इस संबंध में सूचित करेंगे। उपजिलाधिकारी से मिले प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री गिरीश वैला, जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी, गोपाल नाथ गोस्वामी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments