HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बेसहारा गायों के लिए एक अदद गौशाला तो बनवाओ मेयर...

हल्द्वानी : बेसहारा गायों के लिए एक अदद गौशाला तो बनवाओ मेयर साहब ! एक समाज श्रेष्ठ समाज ने मेयर रौतेला से की मुलाकात

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व सदस्य रितिक साहू के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने हल्द्वानी शहर की बेसहारा गायों के लिए गौशाला बनाने की मांग को लेकर हल्द्वानी मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा की हल्द्वानी शहर में गौशाला ना होने के कारण से गायें पिछले कई वर्षों से सड़कों में घूम—घूम कर शहर के चौराहों में अपना जीवन गुजर—बसर करने के लिए मजबूर हो गई हैं। जिस कारण से शहर की यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो पाती है, जिससे राहगीरों को आने—जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यातायात बाधित होने से कई गाय वाहनों की चपेट में आ जाती हैं।

जिससे बेघर गायों और राहगीरों की जान—माल का खतरा लगातार बना रहता है। इसके बावजूद भी नगर निगम की तरफ से आज तक गौशाला बनाने की कोई पहल नहीं की गई, जबकि बेघर गायों के जीवन यापन करने के लिए गौशाला का निर्माण कराना नगर निगम की नैतिक जिम्मेदारी है। ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, रितिक साहू, धर्मपाल, संदीप यादव, दीपक प्रजापति आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments