अल्मोड़ा : आज​ मिले 4 कोरोना पॉजिटिवों की मुंबई की है ट्रेवल हिस्ट्री, सभी महिलाएं, 3 भैसियाछाना व 01 लमगड़ा की

0

अल्मोड़ा। यहां कोविड—19 संक्रमितों की संख्या में यदि बढ़ोत्तरी हो रही है तो ठीक होने वालों की भी अच्छी तादात है। आज ​जनपद की 4 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, जो कि मुम्बई से आई थीं। जनपद में कुल 73 कोरोना पॉजिटिवों में से केवल 25 का उपचार चल रहा है, जबकि शेष स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद में आज 04 कोरोना पाजिटिव केस आये हैं। सभी महिलायें हैं जो मुबंई से लौटी थीं। जिनमें 03 महिलायें भैसियाछाना ब्लाक, जिन्हें जागेश्वर में संस्थागत क्वारेन्टीन किया गया था व 01 महिला लमगड़ा ब्लाक की है, जिसे जलना में संस्थागत क्वारेन्टीन किया गया था। जनपद में अभी तक कुल 73 पॉजिटिव केस दर्ज किये गये हैं। एक्टिव केस 25 शेष हैं। आज कुल 25 लोगों स्वथ्य होकर डिस्चार्ज हुए, जिनमें बेस चिकित्सालय स्थित कोरोना अस्पताल 15, कोरोना केयर सेन्टर राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान पातालदेवी से 10 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। सभी 25 लोगों ने 10 दिन का उपचार का समय पूर्ण कर लिया और सभी स्वस्थ हैं। सभी को 7 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। जनपद में अब स्वस्थ लोगों की संख्या 47 हो गयी है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की लेटस्ट न्यूज के लिए Join करें हमारा ग्रुप Click Now

ADVERTISEMENTS