HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नाटक के नेतृत्व में कई युवाओं...

Almora News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नाटक के नेतृत्व में कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोडा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस से नाता जोड़ने वाले युवाओं का श्री कर्नाटक ने एक कार्यक्रम में स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर श्री कर्नाटक ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में युवाओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की नीति विकास विरोधी है और विकास व रोजगार से इस सरकार का दूर तक कोई नाता नहीं है। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सूरज सिंह, हरीश आर्या, रवि मेहरा, हरीश गिरी, अजय आर्या, प्रकाश आर्या, दीपक कुमार, विक्की कुमार, यशवन्त शैली, गौरव शैली, विवेक आर्या, दिवान सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार, हसन सहित अनेकों युवा जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल, सरपंच बच्चे सिंह, राकेश बिष्ट, पंकज खंम्पा, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोहित शैली ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments