HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : आजादी का अमृत महोत्सव, पालिका वन बल्ढौटी में रोपे...

Almora News : आजादी का अमृत महोत्सव, पालिका वन बल्ढौटी में रोपे गये उपयोगी प्रजाति के 300 पौध

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एवं 79वीं अगस्त क्रांति के मौके पर नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा व पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी, कटारमल अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में पालिका वन बल्ढौटी में गंगनाथ मंदिर के समीप नंदा वन क्षेत्र में पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर विविध प्रजाति के लगभग 300 पौधे रोपे गये। पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद सिंह पिलख्वाल, कैलाश गुरूरानी, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, हेम तिवारी, विजय पांडे, मनीष जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, आनंद सिंह बगड़वाल, हेम चंद्र जोशी, जीबी पंत के वैज्ञानिक डॉ. सतीश चंद्र आर्या, डॉ. हर्षित पंत, नगर पालिका अल्मोड़ा से मनोज कर्नाटक, हरीश चंद्र, रूप सिंह, बसंत बल्लभ पांडे, भूपेंद्र जोशी, मुकेश भंडारी, कमल पाठक, गीता मेहरा, नीमा नगरकोटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments