HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : दवा प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी दवा मिलने पर होगी...

Almora News : दवा प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी दवा मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, औषधी निरीक्षक मिनाक्षी बिष्ट ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर….

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

औषधी निरीक्षक मिनाक्षी बिष्ट ने समस्त दवा विक्रेताओं को किसी भी हाल में एक्सपायरी दवा को नही बेचने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी दवा विक्रेता कालातीत दवाओं को एक्सपायरी बॉक्स में रखना सुनिश्चित करें, क्योंकि इसका विक्रय ड्रग मानकों के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

मिनाक्षी बिष्ट ने यहां दवा विक्रेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में कहा कि कालातीत दवाओं के प्रतिष्ठान में पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी दवा प्रतिष्ठान के संचालक अपनी दुकानों में उपलब्ध दवाओं में यदि कोई दवा एक्सपायरी होने वाली हो तो उसे तुरंत ड्रग एक्ट में निर्देशित दवाओं के कालातीत बॉक्स में रखना सुनिश्चित करें।

औषधी निरीक्षक ने चेताया कि अब समय—समय पर प्रत्येक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया जायेगा। एक्सपायरी दवाओं का विक्रय अपराध की श्रेणी में आता है, अतएव सभी दवा विक्रेता इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सामान्यत: यह देखने में आता है कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों के जागरूक न होने के कारण एक्सपायरी दवा कई बार रोगियों को दे दी जाती है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए संगठन के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों को भी पत्र प्रेषित कर दिये गये हैं। उसमें स्पष्ट रूप से यह बताया गया है कि एक्सपायरी दवाओं का नियत बॉक्स अलग से जरूर रखें। औचक निरीक्षण में यदि कालातीत तो विभाग द्वारा प्रतिष्ठान के संचालक के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ज्ञातव्य हो कि दवाइयों पर लिखे जाने वाले एक्सपायरी डेट का असली मतलब यही होता है कि उस दवा को बनाने वाली कंपनी तय तारीख के बाद उसकी सुरक्षा और प्रभाव की गारंटी नहीं लेगी। इतना ही नहीं, दवा निर्माता किसी भी दवा की बोतल खुलने के बाद उसके प्रभाव की गारंटी नहीं लेते हैं। अतएव इस संबंध में खरीददार को भी जागरूक रहना चाहिए।

बैठक में कैमिस्ट व ड्रगिस्त एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष बीएस मनकोटी, सचिव गिरीश उप्रेती, कोषाध्यक्ष राघव पंत सहित कई पदाधिकारी व दवा विक्रेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments