महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में हुए एक सादे समारोह में तीन हजार राखियां लद्दाख बॉर्डर पर तैनात वीर सैनिक भाइयों के लिए भेजी गईं।
आर्मी के सिख रेजिमेंट के कर्नल भार्गव को सौंपी गई राखियों के माध्यम से महिलाओं ने बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए तैनात सैनिकों के दीर्घायु व स्वस्थ होने की मंगल कामना की। संस्था के सदस्यों द्वारा यहां सिख रेजीमेंट के जवानों को भी राखी बांधी बांधते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, शान्ति शाह, दीपा सतीश जोशी, आशा कर्नाटक, इंद्रा लोहानी, गीता शाह, अनुराधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।