HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : गंगा धपोला व कीर्ति बल्लभ लोहमी का आकस्मिक निधन,...

Almora News : गंगा धपोला व कीर्ति बल्लभ लोहमी का आकस्मिक निधन, जि.बार एसोसिएशन की शोक सभा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट केवल सती की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश धपोला की माता गंगा धपोला तथा एडवोकेट हरीश लोहमी, प्रमोद लोहमी व पूरन चंद्र लोहमी के पिता कीर्ति बल्लभ लोहमी के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में एडवोकेट केवल सती, बार उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, चुनाव समिति के सदस्य जगदीश तिवारी, माधो सिंह जीना, घनश्याम जोशी, विनोद पंत, देवीदत्त शर्मा, भगवान वर्मा, रविंद्र बिष्ट, रघुवर सिंह देवड़ी, महेश चंद्र मिश्रा, गोकुल जोशी, नारायण राम, पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार, वर्तमान अध्यक्ष शेखर लखचौरा, टैक्स बार के अध्यक्ष जगत सिंह रौतेला, कुंदन भंडारी, जगदीश पांडे, ​कैलाश जोशी, हिमांशु मेहता, निर्मल रावत, चंद्रशेखर कपकोटी, गजेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments