HomeUttarakhandAlmoraअगस्त क्रांति: ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में कार्यक्रम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि...

अगस्त क्रांति: ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में कार्यक्रम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और अगस्त क्रांति से प्रेरणा लेकर नये भारत के निर्माण का संकल्प लेने की जरूरत बताई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारत छोड़ो आन्दोलन की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्रमा सेनानियों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नेहरू वार्ड में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि 09 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत हुई थी, जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की और देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने कहा कि हमें स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करते हुए नया भारत बनाने का संकल्प लेना होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस ऐतिहासिक जेल में कई विभूतियों ने अपनी गिरफ्तारी देकर स्वत्रंता आन्दोलन को आगे बढ़ाया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम संपन्न होने से पूर्व ही अधिकारियों के चले जाने पर नाराजगी जताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी द्वारा चलाये गए आन्दोलन ने जो अथाह समर्थन जुटाया, उसी का परिणाम है कि आज हम आजादी मना रहे हैं। इससे पहले सभी लोगों ने नेहरू वार्ड में जाकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, गोविन्द बल्लभ पंत, हर गोविन्द पंत, विक्टर मोहन जोशी, खान अब्दुल गफ्फार खान, सैयद अली, देवीदत्त पंत, दुर्गा सिंह, बद्रीदत्त पाण्डे, आर्चाय नरेन्द्र देव आदि सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन हमारे इतिहास में एक मील का पत्थर है। महात्मा गॉधी की ‘करो या मरो‘ के नारे ने ऐसी अलख जगाई कि हर हिन्दुस्तानी ने भारत मां की आजादी का संकल्प ले डाला और उसे मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का आजादी की लड़ाई में गौरवशाली इतिहास रहा है। पूर्व राज्य दर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, इतिहास विभाग के डा. वीडीएस नेगी सहित कई लोगों ने विचार प्रकट करते हुए भारत छोड़ो आन्दोलन पर प्रकाश डाला और इससे प्रेरणा लेकर कन्धे से कन्धा मिलाकर नये भारत का निर्माण का संकल्प लेने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, कारागार अधीक्षक संजीव हयांकी, उप अधीक्षक मेघराज सिंह, सभासद मनोज जोशी, अख्तर हुसैन, पूनम पालीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग व अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments