देहरादून। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1215 हो गई है। दोपहर दो बजे के बाद उत्तराखंड में 16 मरीज कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। आज देहरादून में आठ लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बाकी सब प्रवासी हैं। नैनीताल में आज 4 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। चारो ही दिल्ली से लौटे प्रवासी हैं। चंपावत में दोपहर बाद एक व्यक्ति कोरोना पाजिटव पाया गया जो दिल्ली से लौटा है। टिहरी जिले में महाराष्ट्र से लौटे दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि उधम सिंह नगर में दो बजे के बाद से रात आठ बजे तक ठाणे से लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। दोपहर बाद कुल 35 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों से डिस्चार्ज किया गया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें