HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां जंगली हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात, खड़ी फसल...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां जंगली हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात, खड़ी फसल कर दी बर्बाद, ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैक्वाल में जंगली हाथियों ने जमकर आतंक मचाया। हाथियों ने झूठ पुर गांव में धान और गन्ने की फसल पूरी तरह चौपट कर दी। जिसके बाद आज वन विभाग के आला अधिकारियों ने हाथियों द्वारा पहुंचाये गये नुकसान का जायजा लिया।

हाथियों द्वारा पहुंचाये गये नुकसान का जायजा लेने पहुंची वन विभाग की टीम

हाथियों द्वारा शनिवार को जसविंदर सिंह अंग्रेज सिंह की धान व गन्ने की फसल पूरी तरह चौपट कर दी गई है। हाथियों का रौद्र रूप देख कर कोई उनके पास जाने की हिम्मत नही जुटा पाया। हाथियों द्वारा लगातार मचाये जा रहे उत्पात से ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। जन आक्रोश को देखते हुए आज वन विभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी धुर्व सिंह मर्तोलिया, वन क्षेत्र अधिकारी किशनपुर वन क्षेत्र त्रिलोक सिंह बोरा, अनुभाग अधिकारी किशनपुर वन क्षेत्र केवी देव तल्ला आदि अधिकारियों ने आज मौका मुआयना कर हाथियों द्वारा बर्बाद फसल का जायजा लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज रैकवार, महिपाल रैकवार, अर्जुन बिष्ट, बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र रैकवार, जसविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरबाज सिंह, सुखराज सिंह, मनोज पड़ियाल आदि मौजूद रहे। इधर नीरज रैक्वाल ने कहा कि अगर अगर सोमवार तक वन विभाग की ओर से हाथियों को रोकने के लिए इंतजाम नही किये गये तो ग्रामीण डीएफओ ऑफिस में अनशन शुरू कर देंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments