HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने की वंदना कटारिया से बात, 25 लाख दिये...

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने की वंदना कटारिया से बात, 25 लाख दिये जाने की घोषणा, किया जाएगा तीलू रोतेली पुरस्कार से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा की वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोकियो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Breaking Almora : कोसी से बरामद हुआ लापता युवक का शव, अंत्येष्टि में हुआ था शामिल, स्वयं की मौत का गया बुलावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से वार्ता कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

Uttarakhand : यहां केंद्र से भागी 04 लड़कियों ने संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को सुनाई आपबीती, पढ़िये पूरी ख़बर….

हल्द्वानी : घर पर लटका मिला सिपाही का शव, मानसिक तनाव के चलते कर ली आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments