देहरादून : चार माह में शत प्रतिशत वैक्सीनैशन, मुख्यमंत्री ने किया मेगा वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ आर तक कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए आए लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा।

Breaking Almora : कोसी से बरामद हुआ लापता युवक का शव, अंत्येष्टि में हुआ था शामिल, स्वयं की मौत का गया बुलावा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की संत निरंकारी भवन में आज 1 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रदेश में डेढ़ लाख कोविड वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 750 कैम्प लगाए गए हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand : यहां केंद्र से भागी 04 लड़कियों ने संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को सुनाई आपबीती, पढ़िये पूरी ख़बर….

हल्द्वानी : घर पर लटका मिला सिपाही का शव, मानसिक तनाव के चलते कर ली आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS