HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : घर पर लटका मिला सिपाही का शव, मानसिक...

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : घर पर लटका मिला सिपाही का शव, मानसिक तनाव के चलते कर ली आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोट्रर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

अग्निशमन विभाग में कार्यरत एक सिपाही ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया रहा है कि वह बीते कुछ समय से घरेलू कारणों से तनाव में चल रहे थे।

मृतक का फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग में कार्यरत सिपाही मुकेश जोशी निवासी छड़ायल नयाबाद ने आज शनिवार को अपने आवास पर ही फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि गृह कलह के चलते वह तनाव में रह रहे थे। मौत से पहले उन्होंने अपने किसी साथी से भी फोन पर बातचीत की थी। आज सुबह 9 बजे उनका शव कमरे में लटका मिला। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : यहां केंद्र से भागी 04 लड़कियों ने संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को सुनाई आपबीती, पढ़िये पूरी ख़बर….

सूचना मिलने पर आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से उनका हर जानकार स्तब्ध है। मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस फिलहाल अग्रिम कार्रवाइ्र में वयस्त है।

बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा के द्वाराहाट का रहने वाला था। मुकेश जोशी फायर विभाग में वर्ष 2007 बैच का सिपाही था। वह अपने परिवार के साथ यहां छड़ायल नयाबाद में किराये में रहता था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी बीते दिवस अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ मायके चली गई। जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मृतक की मां गांव में रहती है,जबकि दो बहनें दिल्ली में रह रही हैं।

Sarkari Naukri : इस बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में अगले चार दिन बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

GOVT. JOB ALERT : लोक सेवा आयोग ने जारी की सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments