HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: पार लगाया जा रहा 04.20 लाख रुपये का अवैध लीसा...

Almora Breaking: पार लगाया जा रहा 04.20 लाख रुपये का अवैध लीसा पकड़ा, ट्रक चालक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज यहां पुलिस ने 04.20 लाख रुपये कीमत का अवैध लीसा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह लीसा आरतोला से हल्द्वानी को ले जाया जा रहा था, लेकिन शक होने पर पुलिस ने ट्रक रोककर चेक किया, तो पकड़ा गया।

हुआ यूं कि धारानौला पुलिस चौकी के प्रभारी अमरपाल ने पुलिस टीम के साथ लोधिया बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान ट्रक संख्या UK—04 CA-3286 तेज रफ्तार से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। इस पर शक होने पर पुलिस टीम ने इसे रोका और चेक किया। जिसमें 04.20 लाख रुपये कीमत का 280 टिन अवैध लीसा पाया गया। चालक राजेन्द्र सिंह गड़िया पुत्र खुशाल सिंह गड़िया, निवासी पोथिंग कपकोट, जिला बागेश्वर लीसे के सम्बन्ध में वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह आरतोला के जंगल से लीसा ला रहा था तथा बेचने के लिए हल्द्वानी जा रहा था। पुलिस टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा बरामद लीसे को मय वाहन के कब्जे में लेकर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-26, वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि लीसे के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमरपाल सिंह, कांस्टेबिल वीरेंद्र गोले व हिमांशु सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments